‘छोटे कपड़े में लड़कियों का पब जाना तहज़ीब के खिलाफ’

गोवा में मनोहर पार्रिकर की कियादत वाली भाजपा हुकूमत के एक सीनीयर वज़ीर ने मुतनाज़ा श्रीराम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक के ख्याल से सहमति जताते हुए कहा है कि लड़कियों का छोटे कपड़े में पब में जाना मुकामी तहज़ीब के खिलाफ है और इसे बंद किया जाना चाहिए|

पीडब्ल्यूडी वज़ीर सुदीन धवालीकर ने कहा, ‘‘छोटे कपड़े में लड़कियों का पब जाना हमारी तहज़ीब के लिए मुनासिब नहीं है| अगर हम इसे मंजूरी देते हैं तो हमारे गोवा की तहज़ीब का क्या होगा| कम कपड़े में लड़कियों का पब जाना गलत तहज़ीब को दिखाता है और इसे बंद किया जाना चाहिए|’’

वज़ीर ने कि, ‘‘मुतालिक जो कह रहे हैं वह गलत नहीं है| वह किसी मज़हब के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं| हर किसी को अपने मज़हब के बारे में बोलने का हक है| ’’