छोटे कपड़े पहनने पर लड़की का रेप करना देशभक्ति: मिस्र के वकील

मिस्र में टीवी चैनल में शो को दौरान वकील के बयान से विवाद खड़ा हो गया है| उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘जो लड़की छोटे कपड़े पहेनती है उसका रेप करना ड्यूटी बन जाती है’ इसके बाद विवाद होने लगा| दरअस्ल टीवी पर चर्चा प्रोस्टीट्यूशन को लेकर ड्राफ्ट किये गए एक कानून पर हो रही थी| जिसमे वकील नबीह अल वाह्श ने कहा कि जब आप लड़की को सड़क पर चलते हुए देखते हैं जिसके पीछे का आधा हिस्सा बिना कपड़ों का होता है,क्या आप खुश होते हैं?

वकील ने इससे आगे भी कहा कि मैं कहता हूँ की जब एक लड़की इस तरह चलती है तो ये देशभक्त का काम है की उस पर यौन हमला करे और ये राष्ट्रीय कर्तव्य है की उस लड़की का रेप किया जाये| वकील के इस बयान के बाद विवाद ने जन्म ले लिया इजिप्ट की नेशनल कौंसिल फॉर वीमेन ने मामले पर शिकायत दर्ज़ कराने का फैसला किया है|

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयानों को चैनल को भी नहीं चलाने चाहिए| उनका कहना है की ऐसे मामलों से महिलाओं के प्रति हिंसा में और बढ़ोत्तरी होती है|