जगन मोहन रेड्डी की यात्रा ने एक और मील पार‌ कर लिया

हैदराबाद: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और वाई एस जगन मोहन रेड्डी की यात्रा ने एक और मील को पार‌ कर लिया है। आज इस यात्रा के 320 दिन पूरे हो गए हैं। जगन मोहन रेड्डी की यात्रा श्रीकाकुलम जिले में सफलता के साथ जारी है। उन्होंने आज यात्रा की शुरूआत‌ ज़िले कृष्णा पूरम से किया। जगन की इस यात्रा के मील‌ के पार‌ करने पर पार्टी के नेताओं, श्रमिकों और उनके पक्ष के समर्थकों के साथ साथ जनता ने उन्हें बधाई दी।

जगन मोहन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानना और सार्वजनिक मुद्दों को हल करना है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जनता के बीच जाकर ही उनका पार्टी का घोषणा पत्र जनता से लिया जाये और ये अवाम का घोषणा पत्र हो। उन्होंने इस बात का भी वादा किया कि वो जनता से जड़े रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वो 175 विधानसभा क्षेत्रों का कवर करेंगे।
उन्होंने कड़पा के एडोपुला पाया से इस यात्रा की शुरुआत की।

उम्मीद है कि वह अपनी यात्रा के समापन सात महीने में होगा। उन्होंने पिछले साल 6 नवंबर को इस यात्रा का शुभारंभ किया था। जगन की यात्रा पर उनकी पार्टी के लीडरों और कार्यकरताओं में काफ़ी जोशो पाया जाता है। इस यात्रा से वाई एस आर कांग्रेस को काफ़ी उम्मीदें हैं। यात्रा को कामयाब बनाने के लिए पार्टी के लीडर काफ़ी कोशिश कर रहे हैं।