जगन मोहन रेड्डी की यात्रा 263 वे दिन भी जारी

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश की असल अप्पोज़ीशन वाई ऐस आर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई ऐस जगन मोहन रेड्डी की प्रजा संकल्प यात्रा 263 दिन भी जारी है। उन्होंने आज विशाखापटनम के पेंदूरती क्षेत्र‌ में यात्रा की शुरूआत की। जगन ने एस आर पूरम कॉलोनी,दबानदा चौराहा और सत्तू वो रो इलाक़ों के साथ साथ अन्य क्षेत्र को भी कवर‌ किया। उनकी इस यात्रा पर ज़िले की जनता में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। जगन से किसानों और मज़दूरों ने समस्याओं से जगन को परिचित करवाया।

उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि बीच‌ के बीच‌ जाकर ही उन की पार्टी का घोषणापत्र जनता से लिया जाये और ये जनता का घोषणापत्र हो। उन्होंने इस बात का भी वादा किया कि वो अवाम से जड़े रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वो 175 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। उन्होंने कड़पा के एडोपुला पाया से इस यात्रा की शुरु किया था जो श्रीकाकुलम के अच्छा पूरम में अंत‌ को पहुँचेगी। उम्मीद‌ है कि वो अपनी यात्रा की समापन सात माह में करेंगे। उन्होंने पिछले साल 6 नवंबर को इस यात्रा का शुभारंभ किया था। जगन की यात्रा पर उनकी पार्टी के लीडरों और नेताओं में काफ़ी उत्साह पाया जाता है। इस यात्रा से वाई ऐस आर कांग्रेस को काफ़ी उम्मीदें हैं। यात्रा को कामयाब बनाने के लिए पार्टी के लीडर काफ़ी कोशिश कर रहे हैं।