बिहार के हुक्मरां जदयू के एम एल ए राजू कुमार सिंह मुजरिमौ-नक्सलियों से निबटने के लिए आर्मी बनाएंगे। उनका कहना है कि हालत ऐसे बन गये हैं कि हथियारों के साथ अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पुलिस का मुजरिमों के साथ ताल मेल बना रहता है।
जदयू एम एल ए सिंह की यह नाराजगी उनके नुमाइंदे भोला सिंह की कत्ल के बाद सामने आयी है। नक्सलियों ने भोला सिंह की कत्ल की जिम्मेदारी ली है और एस पी ने मुतालिका थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पर एम एल ए का कहना है कि मुजरि नक्सलियों के नाम पर तश्शदुद फैला रहे हैं। पुलिस की किरदार शक से परे नहीं है। नक्सली कार्रवाई के मुखालिफ में जदयू एम एल ए ने आज साहेबगंज बंद बुलाया है।