जनता को लूटने वाली टोली गिरफ़्तार

हैदराबाद 20 सितंबर:ख़ुद को राजनीतिज्ञ ज़ाहिर करते हुए, जनता को लूट रहे व्यक्ति और उनके दो साथीयों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि 27 वर्षीय वमशी कृष्णा और उसके साथियों राहुल, वमशी धर की टोली जनता को बंदूक़ से धमका कर लूटने के वाक़ियात में शामिल थी।

वमशी कृष्णा ख़ुद को एक राजनीतिज्ञ ज़ाहिर किया करता था और दुसरे नेताओं के साथ करीबी संबंध रखने वाला ज़ाहिर किया करता था। इस ने राय दुर्गम इलाक़े में एक कंपनी के प्रशासन को धमकीयां दी और मामला रफ़ा दफ़ा करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा शिकायत करने वालों को भी परेशान कर रहा था।

पुलिस ने महेश कृष्ण के अलावा उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इस टोली ने शादनगर के टोल प्लाजा में खुद को मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मचारी ज़ाहिर किया था और उसे इस के बदले में जेल की सजा सुनाई गई थी।