जब-जब कांग्रेस सरकार आई, तब-तब देश में विकास हुआ है: शीला दीक्षित

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनी शीला दीक्षित का दावा है कि इस बार यूपी में कांग्रेस ही अपना परचम लहरायेगी। जनता ने सपा,बसपा और बीजेपी सभी की सरकारें देख चुकी है और जनता को भी पता लग चुका है कि यूपी का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। सपा सरकार के कार्यकाल में खूब दंगे-फसाद हो रहे हैं। अब तक 150 से अधिक दंगे-फसाद हो चुके हैं। यूपी में की कानून-व्यवस्था ठीक तरह से काम नहीं कर रही है और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। किसानों को बदहाली में जीना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें कोई सुविधाएं नही मिल रही है।  इसलिए कांग्रेस ने ‘27 साल यूपी बेहाल’ का नारा दिया है। शीला ने कहा कि इस बार केंद्र में इस काम करने वाली नहीं बल्कि सिर्फ बोलने वाली सरकार है। जब-जब कांग्रेस सरकार आई, तब-तब देश में विकास हुआ है।