स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के त्राल में सेना के एक जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतराकर तिरंगा लहराया। गौरतलब है ये घटना आतंकी बुरहान बानी के गाँव की है और कुछ अलगाववादियों ने यहां पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस यानी कल पाकिस्तान का करीब 65 से 80 फीट ऊँचे मोबाइल टावर झंडा लहरा दिया था। इसलिए आज सेना के ये जवान अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढा और वहां भारत का झंडा लहराया। इस दौरान जवान पर आतंकी हमले की आशंका भी थी, लेकिन वह निडरता से ऊपर चढा और भारत का झंडा फहराने के बाद जवान कुछ देर तक टावर के टॉप पर खड़ा रहा
Sepoy Sachin climbed 50 mtrs, pulled down a Paki flag in Burhan Wani’s town Tral,placed Tri color atop the tower pic.twitter.com/bfF4xshPTy
— Sumann Sharrma (@SumannSharrma) August 15, 2016
ड्रोन कैमरे की मदद से इस सारी घटना की विडियो रिकॉर्ड की गई और सोशल मीडिया पर आते ही यह विडियो छा गया और जमकर शेयर किया गया।