जब सेना के जवान ने जान पर खेल मोबाइल टावर पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के त्राल में सेना के एक जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतराकर तिरंगा लहराया। गौरतलब है ये घटना आतंकी बुरहान बानी के गाँव की है और  कुछ अलगाववादियों ने यहां पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस यानी कल पाकिस्तान का करीब 65 से 80 फीट ऊँचे मोबाइल टावर  झंडा लहरा दिया था। इसलिए आज  सेना के ये जवान अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढा और वहां भारत का झंडा लहराया। इस दौरान जवान पर आतंकी हमले की आशंका भी थी, लेकिन वह निडरता से ऊपर चढा और भारत का झंडा फहराने के बाद जवान कुछ देर तक टावर के टॉप पर खड़ा रहा

ड्रोन कैमरे की मदद से इस सारी घटना की विडियो रिकॉर्ड की गई और सोशल मीडिया पर आते ही यह विडियो छा गया और जमकर शेयर किया गया।