जमशेदपुर की चार लड़कियों को बेच कर इशमत फरोश कराई

रांची : झारखंड में जमशेदपुर के पास बंदगांव से पांच साल पहले चार लड़कियों का यार्गामाल कर दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया गया। एजेंसी चलाने वाली खातून चारों के साथ जिश्म फरोशी करा रही थी। जुमेरात को उसमें से एक लड़की गुड़गांव पुलिस के पास पहुंची। उसने रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि इस दौरान उसके साथ हर रात इज्तेमाई इशमतरेज़ी किया जाता था।

एक मुकामी खातून की मदद से बच्ची पुलिस के पास पहुंची। भोंडसी थाना पुलिस ने इस लड़की को बाल कल्याण समिति के तहफुजात में भेज दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक हुई पूछताछ में उसने बताया है कि पांच साल पहले वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में ही राउका ने उसे और उसकी तीन दीगर लड़कियों को जबरन गाड़ी में यार्गामाल कर लिया। इसके बाद उसने जमशेदपुर के पास जंगलों में एक सप्ताह तक रखा। इस दौरान राउका और उसके साथियों ने कई बार उनके साथ इशमतरेज़ी किया। इसके बाद उनलोगों ने बारी-बारी सभी बच्चियों को दिल्ली पहुंचा दिया। यहां उसने आनंद विहार में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली खातून नीना के हाथ बेच दिया।

लड़की ने बाल कल्याण समिति को बताया है कि नीना के अड्डे पर भी रोजाना उसके साथ गैंग रेप हुआ। दर्जनों बार बाहर से डिमांड आने पर उसे और दीगर लड़कियों को दिल्ली के अलावा देहरादून, नैनीताल, लखनऊ, कानपुर वगैरह शहरों में भी भेजा जाता था।