जमशेदपुर के मानगो में हंगामा और तशद्दुद के बाद लगा कर्फ्यू बुध को भी जारी रहा। मानगो, आजादनगर, उलीडीह और एमजीएम थाना इलाक़े को छोड़ कर शहर के दीगर हिस्सों में दिन के एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी। आज कर्फ्यू में छूट की मुद्दत बढ़ायी जायेगी।
इस दरमियान बुध को छिटपुट वारदातों को छोड़ कर शहर में अमन रही। रैफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस समेत फोर्स की मुखतलिफ़ टुकड़ियां मुसलसल गश्त कर रही हैं। जुबिली पार्क को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसमें किसी के दाखिल पर रोक लगा दी गयी है। शहर के तमाम स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी है।
जमशेदपुर में इंटर व मैट्रिक की इम्तिहान भी मूअत्तिल कर दी गयी हैं। जिला इंतेजामिया हालात पर नजर रखे हुए है।
इधर, कर्फ्यू के दरमियान मानगो के मुंशी मुहल्ला में एक ग्रुप के नौजवानों ने दूसरे ग्रुप के लोगों के घरों पर पत्थरबाजी की। इस दौरान पेट्रोल बम भी फेंकने की कोशिश हुई। मुंशी मुहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी फौरन जिला पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की इजाफ़ी टीम को वहां तैनात किया गया।
कमांडेंट दीपक कुमार सिंह की कियाद्त में रैफ की टीम ने कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी चंदन झा भी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। बाद में यहां हालत आम हुई। हालात पर नजर रखी जा रही है। धातकीडीह में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस की सख्ती के बाद यहां भी हालात पर काबू पा लिया गया।
You must be logged in to post a comment.