जमा मस्जिद में नमाज़ पढ़ते तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद!

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादातर मुस्लिम किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने ईद मिलादुनबी पर अलग तरीके से मुबारकबाद दी है।

वे आज कल अपने ट्वीट्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में भी रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ऋषि कपूर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली की जामा मस्जिद की एक फोटो शेयर की है।

इसमें वह ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की नमाज अदा करने पहुंचे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लोगों को ईद की मुबारक बाद दी।

ऋषि कपूर को इस ट्वीट के लिए यूजर्स ने काफी सराहा। उनके इस फोटो से प्रभावित होते हुए उन्हें भी पर्व की बधाई दी।