जम्मू-कश्मीर: बीजेपी कार्यकर्ता शब्बीर अहमद बट की गोली मारकर हत्या!

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलवामा में गोलियों से छलनी शाबिर अहमद भट का शव मिला है।

शाबिर अहमद भट भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बोंगम के रहने वाले थे। उनका शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ था।

शाबिर 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 में भी आतंकियों ने भाजपा के यूथ प्रेसीडेंट को शापियां से अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके कुछ दिन बाद उनका शव भी बरामद हुआ था।

बता दें कि मंगलवार को शोपियां से आतंकियों ने एक पूर्व पुलिस कर्मी को भी अगवा कर लिया। अगवा किए गए पूर्व पुलिस कर्मी की पहचान शकूर अहमद पर्रे पुत्र सादिक अहमद पर्रे के रूप में हुई है। शकूर अहमद शोपिया का रहने वाला है। फिलहाल उसकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।