जम्मू-कश्मीर में सभी पूर्व मंत्रीयों की सुरक्षा में की जायेगी कटौती!

जम्मू-कश्मीर में लगातार सियासत गरमाता जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच पूर्व मंत्रियों के लिए एक बुरी खबर आई है। अब सभी पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा और गाड़ियों को वापस लिया जाएगा।

राज्यपाल एनएन वोहरा ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। राज्य पुलिस ने इस संबंध में राज्यपाल से बात की जिसके बाद राज्यपाल ने यह आदेश जारी कर दिया। बता दें कि राज्य में फिलहाल राज्यपाल शासन लागू है।

आपको बता दें कि बीते महीने भाजपा ने पीडीपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार गिर गई। सरकार गिरने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू है।

इससे पहले बीते दिनों सरकार गिरने के बाद पहली बार प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया गया गया था। राज्यपाल ने 13 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

आपको बता दें कि घाटी में बढ़ते सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यदि पीडीपी विधायकों को तोड़ने का प्रयास दिल्ली की सरकार करेगी तो फिर घाटी में कई सल्लाउद्दीन पैदा हो जाएंगे। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार साथ नहीं देती तो आतंकी कब का घाटी को कब्रिस्तान बना चुके होते।