जम्मू जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला

जम्मू, 3 मई: सरबजीत के कत्ल की मुखालिफत में जम्मू के कोट बलवाल जेल में आज दो कैदियों के बीच झड़प हो गई। झड़प में पाकिस्तानी कैदी सना उल्लाह जख्मी हो गया है। एक हिंदुस्तानी कैदी विनोद ने उस पर हमला किया।

सना उल्लाह को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक, जेल इंचार्ज रजनी सहगल को सस्पेंड कर दिया गया है।

सना उल्लाह जम्मू धमाके मामले में 17 साल से जेल में बंद है। जेल में अब कैदियों पर कडी़ नजर रखी जा रही है। मरकज़ी वज़ीर ए दाखिला ने इस वाकिया पर फौरन रिपोर्ट तलब की है।

हालां‌‌‌कि रियासती हुकूमत ने मामले की जांच के हुक्म दे ‌दिए हैं। पाक हाई कमीशन ने इस हमले की मुज़म्म्त की है।

तिहाड़ जेल में जुमेरात को पूरे दिन सरबजीत की मौत को लेकर बहस तेज रहीं। कैदियों ने पाकिस्तान पर सरबजीत को मार डालने का इल्ज़ाम लगाते हुए सभी रिश्ते तोड़ने मांग की।

वहीं, हमले के अंदेशे को देखते हुए तिहाड़ जेल को सुबह से ही अलर्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद एक कैदी ने गुस्से में पाकिस्तानी कैदी को थप्पड़ भी जड़ दिया।

सेक्युरिटी के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, जेल इंतेज़ामिया ने ऐसे वाकियात से इंकार किया है। तिहाड़ में इस समय 20 पाकिस्तानी कैदी बंद है। सभी कैदी मुल्क में दहशतगर्द फैलाने के मुल्ज़िम हैं।

तिहाड़ जेल के तर्जुमान सुनील गुप्ता ने बताया कि सरबजीत की मौत से कैदी काफी गमगीन हैं। पाकिस्तानी कैदियों पर हमले के खदशे को देखते हुए उनकी सेक्युरिटी बढ़ा दी गई है। तिहाड़ के चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पाक कैदियों के सेल पर कड़ी नजर रखने के लिए भरोसेमंद सेक्युरिटी अहलकारों को लगाया गया है। जेल इंतेज़ामिया ने सभी जेल सुप्रीटेंडेंट्स को ऐसे कैदियों को निशानदेही (चिह्नित.marked) करने का हुक्म दिया है जिनके निशान पर पाक कैदी हैं।

सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

———‍‍‍‍बशुक्रिया: अमर उजाला