जर्मनी: पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला, मुस्लिम किशोरी पर IS से संबंध का आरोप

बर्लिन: जर्मनी के एक रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस अधिकारी को एक सोलह वर्षीय लड़की ने करीब छह महीने पहले चाकू मारा था। अभियोजन पक्ष ने आरोपी पर आरोप लगाते हुए इस स्थान के बारे में की गई जांच की जानकारी सार्वजनिक कर दी हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जर्मनी के व्यस्त रेलवे जंक्शन हीनवोर पर एक पुलिस अधिकारी को एक सोलह साल की किशोरी ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस हमले के बाद मोरक्को मूल मुस्लिम घराने की लड़की को हिरासत में ले लिया गया। अभी इस हमले की न्यायिक कार्यवाही शुरू होने से पहले इस लड़की को औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया है।
इस दौरान की जाने वाली पूछताछ विवरण की जर्मन पुलिस ने सोमवार उनतीस अगस्त लो सर्वजनिक की है। मुकदमा शुरू होने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। जर्मन अभियोजन पक्ष के अनुसार किशोरी ने यह काम इराक और सीरिया में सक्रिय चरमपंथी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ का निर्देशन में किया था। लड़की को जेल स्थानांतरित किया जा चुका है।
किशोरी का नाम सफिया एस बताया गया है। जर्मनी में पुलिस निजी जीवन के संरक्षण के कानून के तहत किसी भी आरोपी का पूरा नाम अदालती कार्रवाई के पूरा होने तक सार्वजनिक करने के लिए अधिकृत नहीं है। इसीलिए चाकू से हमला करने वाली लड़की का परिवारिक नाम नहीं बताया गया।
पुलिस के अनुसार लड़की जर्मनी और मोरक्को दोहरी प्रतिष्ठा रखती है। यह भी बताया गया कि ऐसा लगता है कि सफिया एस ‘इस्लामिक स्टेट’ की जिहादी शिक्षाओं के प्रभाव में है।
पुलिस जांच के अनुसार कथित आरोपी तुर्की के शहर इस्तांबुल तक यात्रा कर चुकी है और वहां उसने ‘इस्लामिक स्टेट’ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी। उग्रवादी संगठन ने किशोरी कि सीरिया में अपने कब्जे वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करने की एक नाकाम कोशिश भी की थी ।