जल्द तबाह हो सकता है चीन, भ्रष्टाचार बन रहा है मुख्य कारण

सारी दुनिया पर राज करने का सपना देखना वाला देश चीन अब खुद ख़तरे के दौर से गुज़र रहा है| चीन में भ्रष्टाचार के अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा की चीन बुरे दौर से गुज़र रहा है वह खुद ही अपना सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है लिहाजा इसका वही हाल होगा जो सोवियत संघ का हुआ था| इससे यह पता चलता है कि यह भी सोवियत की तरह तबाह हो जायेगा| चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के सदस्य यांग शिआओडू ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में विफलता मिलती है, तो यह देश के लिए बेहद घातक साबित होगा|

शिआओडू को सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लिन इंस्पेक्शन के डिप्टी सेक्रेटरी से प्रोमोट करके पोलितब्यूरो का सदस्य बनाया गया है| उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की कड़ी आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने भ्रष्टाचार को फूलने-फलने दिया. भ्रष्टाचार के खिलाफ नरमी बरती गई और कार्रवाई करने में उदासीनता दिखाई गई, जिसके चलते सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व कमजोर हो गया|

सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के संपादकीय लेख में शिआओडू ने कहा कि चीन में भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है| उन्होंने कहा कि अगर समय रहते भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाया गया, तो भविष्य में सत्तारूढ़ पार्टी और देश के लोग को सोवियत संघ और ईस्टर्न ब्लॉक की तरह तबाही देखने को मिलेगी| इसी के कारण 1990 के दशक के शुरुआत में सोवियत रूस बिखर गया था|