रांची : रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक़्त दिल्ली से आये गो-एयरवेज के तैयारे (जी8-147) का टायर फट गया। जहाज में वजीरे आला रघुवर दास समेत कुल 165 मुसाफिर सवार थे। इस वाकिया में वजीरे आला समेत तमाम मुसाफिर बाल-बाल बचे। वाकिया जुमेरात शाम 7.30 बजे की है। रांची से इस जहाज को रात 8.10 बजे वापस दिल्ली लौटना था। पर हादसा होने की वजह से जहाज को दिल्ली नहीं भेजा गया। इससे एयरपोर्ट पर दिल्ली जानेवाले मुसाफिरों ने हंगामा किया। गो एयरवेज के अफसर ने बताया कि टायर फटने की वजह से जहाज को ग्राउंडेड कर दिया गया है।
वजीरे आला रघुवर दास वर्ल्ड हिंदी कोन्फ्रेंस में हिस्सा लेने भोपाल गये थे। लौटने के दौरान वजीरे आला जुमेरात को भोपाल से दिल्ली पहुंचे थे। यहां से गो एयरवेज के जहाज से रांची लौट रहे थे। जहाज में वजीरे आला समेत कुल 165 मुसाफिरों के अलावा आठ क्रू मेंबर थे। जहाज जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर लैंड किया, पीछे का एक टायर फट गया।
टायर फटने की काफी तेज आवाज आयी। इससे जहाज बेकाबू हो गया। बाद में पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए जहाज को धीरे-धीरे महफूज़ एप्रौन पर लाया। इसके बाद वजीरे आला और दीगर मुसाफिरों को एक-एक कर निकाला गया। मुसाफिरों के निकलने के बाद जहाज की जांच की गयी। इसके बाद जहाज को ग्राउंडेड होने का ऐलान कर दिया गया।
जहाज के मंसूख होने की इत्तिला मिलने के बाद दिल्ली जानेवाले मुसाफिरों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। गो एयरवेज के मुलाज़िमीन के साथ हाथापाई भी हुई। दिल्ली जानेवाले एक मुसाफिर ने बताया कि बोडिंग, चेक-इन हो गया था। रात आठ बजे एलान की गयी कि फ्लाइट को मंसूख कर दिया गया है। गो एयरवेज के अफसर इसकी वजह नहीं बता रहे थे।
मुसाफिरों के लिए कोई ओपश्नल निजाम भी नहीं की गयी। इसके बाद मुसाफिरों और गो एयरवेज के मुलाज़िमीन के दरमियान मार-पीट हुई है। कई मुसाफिर की कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली से थी।