70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान आजकल एक बार फिर ख़बरों में हैं। हाल ही में ज़ीनत अमान ने बिजनेसमैन अमन खन्ना उर्फ सरफराज़ नाम के इशक्स पर मॉलेस्टेशन और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ज़ीनत की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने अमन खन्ना उर्फ सरफराज़ को हिरासत में भी ले लिया था लेकिन 68 साल की ज़ीनत और 38 साल के सरफराज़ के रिश्ते का सच काफी गहरा है ।
एक वेबसाइट के मुताबिक.. एक तरफ जहां ज़ीनत अमान सरफराज़ पर धोखाधड़ी और मॉलेस्टेशन का इल्ज़ाम लगा रही हैं तो दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि ज़ीनत और सरफराज़ पति-पत्नी हैं।
https://youtu.be/qqqb3ed2oHc
दोनों की शादी 1 अगस्त 2013 को हुई थी। वेबसाइट के मुताबिक सरफराज़ के पास ना सिर्फ ज़ीनत के साथ बिताए लम्हों की कई तस्वीरें मौजूद हैं बल्कि उन लोगों को पास वो निकाहनामा भी है जिसपर ज़ीनत अमान का सिग्नेचर है।
https://youtu.be/O15o19ZCD2Y
सिर्फ यही नहीं सरफराज़ के वकील का कहना है कि ज़ीनत अमान साल 2017 में सरफराज़ के साथ उमराह करने के लिए मक्का भी गईं थीं। इस दौरान वीज़ा पर जीनत अमान ने सरफराज़ का नाम अपने पति के नाम के आगे लिखा था।
https://youtu.be/E-7qm4WeH9Q
बहरहाल अब सच क्या है ये तो पुलिस की जांच के बाद ख़ुद-बा-ख़ुद पता चल जाएगा.. लेकिन हम आपको बता दें कि 68 साल की ज़ीनत अमान की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है।
https://youtu.be/ZmTMrbCssY8
साल 1985 को ज़ीनत ने एक्टर मज़हर ख़ान से शादी की थी। कहा जाता था कि मज़हर ख़ान से पहले ज़ीनत अमान का रितिक रोशन की एक्स-वाइफ सुज़ैन ख़ान के पापा सजय ख़ान के साथ भी काफी गहरा रिश्ता था। इसके अलावा ज़ीनत का एक ज़माने में एवरग्रीन देवआनंद और शो मैन राजकपूर के साथ भी नाम जुड़ा था।
एक ज़माने में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान के साथ भी ज़ीनत अमान की इश्क़ के चर्चे बच्चे बच्चे की ज़ुबान पर थे । 68 साल की उम्र में एक बार फिर ज़ीनत अमान की लव लाइफ बटोर रही हैं सुर्खियां। अपने से 30 साल छोटे सरफाज़ के साथ ज़ीनत का रिश्ता पुलिस थाने तक पहुंच चुका है।
You must be logged in to post a comment.