ज़ीनत अमान 36 साला ताजिर से शादी करेंगी

नई दिल्ली 5 जुलाई- अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा ज़ीनत अमान के बारे में ख़बर है कि वो अपने से आधी उम्र के एक नौजवान से शादी करने की मुतमन्नी ख़्वाहिश रखती हैं। 36 साला यह नौजवान मुंबई में ताजिर है।

60 साला ज़ीनत अमान शुरू ही से अपने बोल्ड फैसलों के लिए मशहूर रही हैं। वो बेटों की माँ हैं, जिनकी उम्र 23 और 26 बरस है।

हरे रामा हरे कृष्णा से फिल्मी दुनिया में म़कबूर हुईं, ज़ीनत ने मज़हर ख़ान से शादी की थी। अब उन्होंने कहा है कि उन्हें 36 साल के एक शख़्स से दोस्ती हो गयी है और उससे शादी करने का ख़्याल रखती हैं। हालांकि उन्होंने उस शख़्स का नाम बताने से इन्कार किया है।