जादू-टोना से बच्चा पैदा होने का झांसा देनेवाला गिरफ्तार

इंदौर : पुलिस ने ज्यादती के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मौलाना खुद को जादू-टोने का जानकार बताकर महिलाओं का उपचार करता था। महिला पूर्व में मौलाना के घर किराए से रहती थी। उसे वर्षों से बच्चे नहीं हो रहे थे। आरोपी ने उसका उपचार का झांसा दिया और घर जाकर संबंध बना लिए।

आरोपी ने एक महिला को उपचार का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस आरोपी की 20 दिन से तलाश कर रही थी। टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक, हिना कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर आरोपी शमी उल्ला उर्फ शफी उल्ला निवासी एडवोकेट कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी को चंदन नगर से पकड़ लिया।