जानिए, गुगल किन किन सेवाओं को करने जा रहा है बंद!

नई दिल्ली। इंटरनेट मार्केट में ग्राहकों की पहली पसंद गूगल के भी सभी प्रॉडक्ट्स सफल नहीं होते हैं। ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स 2017 में भी बंद हुए हैं।

गूगल का ऑगमेंटेड रिऐलिटी प्रॉजेक्ट टैंगो बद करके इसकी जगह पर नया ARCore शुरू किया जा रहा है। 1 मार्च को इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया जाएगा।

गूगल का मेसेजिंग ऐप Spaces 2016 में शुरू किया गया था लेकिन इसे अब बंद कर दिया गया है।

गूगल अपने ब्राउजर गूगल क्रोम पर दिखने वाले क्रोम ऐप्स को भी अब बंद कर चुका है।

गूगल ने चैटिंग के लिए अपना ऐप 2005 में शुरू किया गया था, जिसे बाद में हैंगआउट ने रिप्लेस कर दिया और GTalk को बंद कर दिया गया।

मार्च 2017 में गूगल ने अपने सिक्योरिटी फीचर गूगल कैप्चा को बंद कर दिया। इसे इंसानों और रोबॉट्स में फर्क करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

गूगल ने 2014 में ड्रोन सर्विस Titan drone project शुरू कर दी थी लेकिन बाद में आर्थिक समस्याएं बताकर इसे भी बंद कर दिया गया

फरवरी 2017 में गूगल ने अपने साइट सर्चिंग फीचर गूगल साइट सर्च को बंद कर दिया है। फिलहाल कई यूजर्स इसे इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 1 अप्रैल 2018 से इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

सौजन्य- न्यूज 24