जानिए: दुनिया का वह देश, जहां 20 घंटे से ज्यादा रखा जाता है रोजा तो कहीं सिर्फ़ 10 घंटे!

दुनिया भर में मुस्लिम रमजान के दौरान रोज़े रखते हैं। रमजान बरकतों का महीना कहा कहा जाता है। रमजान का मुबारक महिना छेह महाद्वीपों में मनाया जाता है और दुनिया के हर कोने में रोज़ा इफ्तार करने का अलग-अलग वक़्त होता है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, दुनियाभर में रोज़ा रखने के घंटों में भी फर्क होता है किसी देश में एक दिन में 17 घंटे का रोज़ा रखा जाता है तो कुछ देशों में 21 घंटे तक रोज़ा रखा जाता है, जबकि कुछ देशों में एक दिन में सिर्फ 11 घंटे ही रोज़ा रखा जाता है।

जानकारी के मुताबिक, यहां तक ​​कि रमजान में तेजी से बढ़ने वाले घंटों के साथ, वर्तमान आंकड़े बताते हैं कि सबसे लंबा रोज़ा रखने वाला देश आइसलैंड है, जो लगभग 21 घंटे (20 घंटे और 17 मिनट) का रोज़ा रखते है। इस देश में फजर के 2:27 बजे मगरिब के 10:44 बजे तक रोज़ा रखा जाता है।

इस मामले में फ़िनलैंड और ग्रीनलैंड दूसरे नंबर पर है यहाँ एक दिन में लोग 19 घंटे का रोज़ा रखते है। वही एक देश ऐसा भी जहाँ पुरे दिन में सिर्फ 10 घंटे 33 मिनट तक रोज़ा रखा जाता है। सबसे कम वक़्त वाला रोज़ा रखने वाला देश चिली है. जब की इस देश का आइसलैंड में 10 घंटे और 44 मिनट का अंतर है!

इसके बाद सबसे कम घंटे रोज़े रखने वाले देशों में न्यूजीलैंड है यहाँ 11 घंटे और 35 मिनट और दक्षिण अफ्रीका 11 घंटे और 47 मिनटतक का रोज़ा होता है। जबकि ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर 11 घंटे और 59 मिनट तक रोज़ा रखते है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात तुलना में, लगभग 14 घंटे और 52 मिनट तक यहाँ रोज़ा रखा जाता है।

साभार- ‘वर्ल्ड न्यूज अरबीया’