जानिए, हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों को दी जाने वाली सब्सिडी क्या है?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी पर बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी को खत्म कर दिया है। पहली बार एक लाख 75 हजार लोग बिना सब्सिडी हज यात्रा पर जाएंगे।

सरकार के इस फैसले से साढ़े 7 सौ करोड़ रुपए की सालाना बचत होगी। सरकार हर हज यात्री को 45 हजार रुपए सब्सिडी के रूप में दिया करती थी।

सरकार के मुताबिक सब्सिडी का फायदा कुछ एजेंसियां उठाती थी। गरीब मुसलमानों के लिए सरकार अलग से कुछ व्यवस्था करेगी। आपको बता दें 2016 मे हर हज यात्री को 45 हजार की सब्सिडी दी गई थी।

हर साल भारत से हजारों मुसलमान सऊदी अरब हज के लिए जाते हैं। यात्रा के खर्च का कुछ हिस्सा सरकार सब्सिडी के रूप में देती थी। सरकार हर हज यात्री को 45 हजार तक की सब्सिडी देती थी।

भारत से जाने वालों को दो तरह की सब्सिडी दी जाती थी। सुविधाओं के आधार पर अजीजिया और ग्रीन श्रेणी के यात्री होते थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 2022 तक सब्सिडी खत्म किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी खत्म की।