जानें, आखिर क्यों सैफ-करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा

सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर सोशल मीडिया में काफी हो हल्ला मचाया गया था।  इस विवाद में पहली बार  सैफ अली खान ने अपनी प्रतिकिया दी है। सैफ ने  कहा कि वो तुर्किश शासक तिमूर से प्रेरित होकर अपने बेटे का नाम तैमूर नहीं रखा है। उन्होंने कहा मेरे बेटे का नाम तैमूर है जिसके तुर्किश शासक के नाम से मेरे बेटे का नाम जोड़ विवाद खड़ा किया जा रहा है उसका नाम तिमूर था।

सैफ कहते है मेरे कजन का नाम तैमूर था जिसके साथ मैं पला बढ़ा हूं। ये ठीक उसी तरह है जैसे मेरी बेटी का नाम सारा है ये नाम भी मेरे परिवार से ही आया था। करीना और मुझे हम दोनों को ये नाम बहुत पंसद आया इसलिये हमने अपने बेटे का नाम तैमूर रखने का फैसला किया।

सैफ ने बताया कि तैमूर का मतलब होता है- लोहा. सैफ ने ये भी कहा कि अलेक्जेंडर और अशोक के नाम से भी हिंसक इतिहास जुड़ा हुआ है. लेकिन उन्होंने किसी का नाम रखने से आप उस शख्स की तरह बर्ताव नहीं करने लगते। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि तैमूर प्यार, शांति और गुड वैल्यू के साथ बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि उनका तैमूर एक उदारवादी, बैलेंस्ड और ओपन माइंडेड होगा।

सैफ ने कहा कि उनके बच्चे में करीना के गुण अधिक नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के ग्लैमरस और बोल्ड दिखने पर सैफ ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धार्मिक, आर्थिक और मानसिक रूप से वह आजाद है इसलिए इसका असर उनके चेहरा पर नहीं आता और वो ग्लैमरस दिखती है।