जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने संसद के निचले सदन को किया भंग

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में आकस्मिक चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आज संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। चुनाव अगले महीने 22 अक्टूबर को होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री आबे ने देश में आकस्मिक चुनाव कराने की घोषणा, सरकार का कार्यकाल पूरा होने के एक वर्ष पहले ही ऐसे समय में की है, जब ओपिनियन पोल में आबे की स्थिति काफी मजबूत बताई गई है।

शिंजो आबे सरकार के महत्वपूर्ण घटक और कौमितो पार्टी के प्रमुख नात्सुवो यामागुची का मानना है चुनाव 22 अक्टूबर को होंगे।

आबे ने संसद भंग करने के बाद सांसदों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा,यह एक कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन हम जापान की सुरक्षा करना चाहते हैं ताकि यहां के लोग शांतिपूर्वक रह सके।