जिंसी ताल्लुक बनाने से इनकार करने पर लड़की को जलाया

बोकारो : बालीडीह थाना इलाक़े की कुर्मीडीह के रहने वाली एक लड़की ने जलने के बाद चास के केएम मेमोरियल अस्पताल में इतवार को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उसने बताया कि उसके आशिक ने जिंसी ताल्लुक बनाने से इनकार करने पर उसके जिश्म में आग लगा दी। लड़की के बयान पर बालीडीह थाना पुलिस ने इतवार को मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कुर्मीडीह मिशन स्कूल के नज़दिक रहने वाले ठेका मजदूर रमेश टुडू (आशिक) को मुल्ज़िम बनाया गया है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस को दिये बयान में लड़की ने कहा कि उसके वालिदैन की मौत पहले ही हो चुकी है। अपनी आठ साला छोटी बहन के साथ वह कुर्मीडीह वाकेय किराये के मकान में रहती है। लड़की व मुल्ज़िम रमेश टुडू बोकारो आइरन फैक्टरी में ठेका मजदूर हैं। इस दौरान दोनों के दरमियान जान-पहचान हुई। तकरीबन आठ माह पहले रमेश लड़की के घर आया और इश्क़ का परपोजल रख कर शादी करने की ख़्वाहिश जतायी। काम के दौरान फैक्टरी में भी कई बार लड़के ने इश्क़ का झांसा देकर शादी करने की बात कही। तकरीबन छह माह पहले रमेश लड़की के घर शाम के वक़्त आया। उस वक़्त लड़की की छोटी बहन घर में नहीं थी। शादी का झांसा देकर लड़के ने लड़की के साथ जिंसी तलल्क़ु कायम किया। इसके बाद वह घर आने-जाने लगा। शादी की बात करने पर वह टाल-मटोल करता रहा।

लड़की ने बताया कि गुजिशता 13 नवंबर की शाम रमेश उसके घर आया। इश्क़ का झांसा देकर जबरन जिंसी ताल्लुक कायम करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने शादी करने की बात कह कर जिंसी ताल्लुक बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रमेश उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बचने के लिए लड़की ने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और रमेश से कहा कि अगर वह उसे हाथ लगायेगा तो वह आग लगा कर जान दे देगी। इस पर रमेश गुस्सा हो गया और माचिस की तीली जला कर लड़की पर फेंक दी। इसके बाद वह अपनी साइकिल और चप्पल वहीं छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। लड़की की चीख सुन कर मुक़ामी लोगों को मामले की जानकारी मिली और पुलिस को इत्तिला दी गयी।