जींस वाली लड़कियों का होगा ऐसा हश्र’

बिहार के दरभंगा में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर हर लड़की के दिल में डर समा जाएगा। यहां जिला मैजिस्ट्रेट के बंगले के बाहर पीर के रोज़ एक लड़की बेहोशी की हालत मिली। उसके हाथ में कुछ पैम्फलेट थे, जिस पर इंतेबाह के अंदाज में लिखा हुआ था कि जींस पहनने वाली लड़कियों के साथ ऐसा ही होने वाला है।

खातून पुलिस आफीसर सीमा कुमारी के मुताबिक, लड़की की उम्र तकरीबन 20 साल है। उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज में शरीक कराया गया है। वहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस के एसएसपी मनु महाराज ने बताया है कि लड़की एक मैनेजमेंट कॉलेज के मार्केटिंग डिविजन में काम करती है। वह धनबाद (झारखंड) की रहने वाली है। लड़की के हाथों में मिले पैम्फलेट की बुनियाद पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुल्क के अलग-अलग हिस्सो में कई कट्टरपंथी तंज़ीम लड़कियों को जींस न पहनने की हिदायत दे चुके हैं। इसके साथ ही लड़कियों को मोबाइल फोन न रखने और चेहरा ढककर स्कूटी न चलाने जैसी हिदायत भी दिए गए हैं।