जूता फेंकने वाला BJP नेता के संपर्क में था: आम आदमी पार्टी

kejriwal-shoe-759-620x400

दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने वाला वेद प्रकाश शर्मा हमले के पहले भाजपा के एक नेता के संपर्क में था। उन्होंने मांग की कि वेद प्रकाश के कॉल रिकार्ड की जांच की जानी चाहिए।

मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि वेद प्रकाश शर्मा के कॉल विवरण की जांच की जानी चाहिए। उसने हमला करने से ठीक पहले दिल्ली भाजपा के एक नेता को कॉल किया था। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद शर्मा के फोन की जांच पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने की।