राज्यसभा के लिए पर्चा नमज़दगी करने वाले जेडीयू उम्मीदवारों में सबसे गरीब कहकशां परवीन तो सब से अमीर हरिवंश नारायण सिंह हैं। वहीं साबिक़ वजीरे आला और जन नायक करपुरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर के पास भी कोई खास जायदाद नहीं हैं। उनके पास एक खटारा एमबेसदार कार तो है पर पटना में रहने के लिए एक मकान नहीं है। रामनाथ ठाकुर की सालाना आमदनी कहें या पेंशन सब मिलाकर एक साल में कुल चार लाख 77 हज़ार रुपए कमाते हैं। मौजूदा वक़्त में उनके पास नकद 19 हज़ार 800 रुपए हैं। साबिक़ वजीरे आला के बेटे के पास एक खटारा एमबेसडर कार है। उनकी कुल जायदाद 22 लाख 60 हज़ार रुपए की है। उनकी अहेलिया के पास 100 ग्राम सोना और 700 ग्राम चाँदी है।
कहकशां परवीन की आमदनी 7 लाख 52 हज़ार है। उनके पास नकद 53480 रुपए और कुल जायदाद 10 लाख 34 हज़ार है। जिसमें 70 ग्राम सोना और 60 ग्राम चाँदी भी है। उनके पास 40 लाख 98 हज़ार रुपए की ज़मीन है। कहकशां परवीन के शौहर वासिमुद्दीन की सालाना आमदनी एक लाख 50 हज़ार है। उनके पास नकद 18400 रुपए और कुल 12 लाख 97 हज़ार रुपए है। उनके पास 20 ग्राम सोना और एक बजाज कलीवर मोटर साइकिल है। हरिवंश की सालाना आमदनी 63 लाख रुपए है और उनके पास नकद 4 लाख 98 हज़ार रुपए है। उनके मुखतलिफ़ बैंकों में कुल एक करोड़ 8 लाख 6 हज़ार 146 रुपए जमा हैं।