जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन, वाजपेयी सरकार में थे रक्षा मंत्री

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस (geaorge fernandis dies) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी भाषा को यह जानकारी दी। वे 88 साल के थे। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे।

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। निडर, ईमानदार और दूरदर्शी। उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और हाशिए के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके