झारखंड का इनामी नक्सली गोविंद यादव आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

रांची : झारखंड के एक मोस्ट वांटेड और इनामी नक्सली को आंध्रप्रदेश के चितूर जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस के एडीजी ऑपरेशन एसएन प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का नाम गोविंद यादव है, जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम था। गोविंद लातेहार के मनिका इलाके में सरगर्म था। उसके वालिद का नाम केदार यादव है।

पुलिस ने दो सप्ताह पहले ही एक और इनामी नक्सली जीतेंद्र उरांव को केरल के एरनाकुलम से गिरफ्तार किया था। उरांव लातेहार के गारु में हुए नक्सली फसाद मामले में वांटेड था। वह लातेहार जिले के गारु ब्लॉक का रहने वाला है। उसके वालिद का नाम लुंदा उरांव है।