झारखंड को भी विशेष राज्य का दर्जा मिले- नीतीश कुमार

रांची।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ही नहीं झारखंड को भी विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। वे सोमवार को सहजानंद चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। झारखंड की मूलभूत समस्या भूमि अधिग्रहण, विस्थापन एवं पुनर्वास’ विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन झाविमो और जदयू ने संयुक्त रूप से किया था।

नीतीश कुमार ने कहा मैं व्यक्तिगत रूप से झारखंड गठन का हिमायती रहा हूं। राज्य अलग होने से संबंध खत्म नहीं हो जाता है. दोनों राज्यों का भावनात्मक रिश्ता है। खराब लगता है कि 16 साल बाद भी कुछ मुद्दे यथावत हैं. मैंने ऑफर किया कि ये मुद्दे मिल-बैठ कर तय कर लेना चाहिए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् के हस्तक्षेप के बाद भी कुछ मुद्दे नहीं सुलझे। अब नये सिरे से पहल शुरू की गयी है।

कार्यक्रम का संचालन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो व अध्यक्षता झाविमो के उपाध्यक्ष सबा अहमद ने की। संगोष्ठी में सुधार चौधरी, मिस्त्री सोरेन, केके पोद्दार, रामचंद्र केशरी, अभय सिंह, सुनील साहू, लक्ष्मण स्वर्णकार, अशोक चौधरी, राजीव रंजन मिश्रा आदि मौजूद थे।