झारखंड: बच्चा चोरी की अफ़वाह पर उग्र भीड़ अब तक 18 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है

जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर उग्र भीड़ ने छह लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ का आरोप था कि मारे गए लोग बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। इस घटना के चार दिन पहले भी जादूगोड़ा में इसी तरह की अफवाह फैलाकर भीड़ ने दो लोगों मार डाला था।

ये दोनों मामले पहली बार नहीं हुए हैं। अब तक यहां 18 से ज्यादा लोगों की की हत्या इसी तर से अफवाह फैलाने के बाद की जा चुकी है। पिछले महीने बोकारो जिले में चंद्रपुरा इलके में उग्र ग्रामीणों चोरी का आरोप लगाकर शम्सुद्दीन अंसारी की उग्र भिड़ ने जमकर पिटाई की थी जिसके बाद उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी।

इसी तरह से 2 मई 2017 को डुमरिया में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। 11 मई को आसनबनी तालाब के पास बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मोहम्मद असीम को मार डाला गया। उसी दिन राखा माइंस स्टेशन के नजदीक मुसाबनी के मेहुलबेड़ा निवासी सद्दाम अंसारी उर्फ छोटू की पिटाई किया गया। गोलूडीह थाना क्षेत्र के पुतड़ू गांव के पास सुधीर सिंह नाम के एक व्यक्ति को भीड़ ने बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। सुधीर भीख मांग कर गुजारा करता था।

वहीं 2 मई को जादूगोड़ा के यूसिल बराज के पास जॉन एंथोनी नाम के व्यक्ति को पिटा गया। 12 मई को घाटशिला थाना क्षेत्र के बाशिदा गांव में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की पिटाई की गई।  इसी दिन गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत के घुटिया गांव में बच्चा चोर समझ कर अज्ञात व्यक्त को बुरी तरह पीटा गया।

इसी महीने 13 मई को जादूगोड़ा के भाटिन गांव में दिव्यांग भोला गोप की पिटाई की गई। ठीक उसी दिन घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा में बच्चा चोर के संदेह में सलमान मियां की पिटाई कर दिया गया। इसके एक दिन बाद 14 मई को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा क्षेत्र में विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पीटा गया। उसी दिन सुंदरनगर के खुकराडीह में भी एक ऐसा ही कांड हुआ। 15 मई को नरवा पहाड़ के मुर्गा घुटु गांव में सत्यपाल सिंह नामक के एक विक्षिप्त की पिटाई की गई।

16 मई को भी एक घटना सामने आया जब घाटशिला के कीताडीह में बच्चा चोर के संदेह में विक्षिप्त युवक रवि दास को ग्रामीणों ने पीटा। वह रांची के बूटी मोड़ का रहनेवाला था। उसी गालूडीह थाना क्षेत्र के बेड़ाहातू गांव के पास एक विक्षिप्त युवक मारा-पीटा गया। इसके बाद 17 मई को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कोडर के पास एक विक्षिप्त युवक को बच्चा चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। उसी दिन बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। और कल 18 मई को भी राजनगर और बागबेड़ा थाना में छह युवकों की पीट कर हत्या कर दी गई।