झारखंड : मंदिर में मांस फेंकने की घटना पर तनाव, आरोपी अरेस्ट

बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त पर हैं।  धनतेरस के दिन भी महावीर मंदिर में मांस फेंका गया था। तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दीपावली के दिन फिर उसी मंदिर में एक शख्स मांस फेंककर भाग रहा था।
लोगों ने उसे पकड़ने के लिए खदेड़ा, लेकिन वह भाग गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मांस फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन इस घटना से इलाके के लोग काफी गुस्से में है।
जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। गुरुवार को हुई इस घटना के विरोध में शुक्रवार को सिमडेगा बंद बुलाया गया है। सिमडेगा में चक्का जाम और दुकाने बंद करवा दी गई है। लोग ग्रामीण क्षेत्रों में भी चक्का जाम और दुकानें बंद करवा रहे हैं। वहीं,  प्रशासन क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की तैयारी में है।