झारखंड में आग से झुलसी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत

रांची: झारखंड के पाकुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।

पुलिस के अनुसार, “काकारवाना गांव में बच्चन मंडल ने नाबालिग के साथ तब दुष्कर्म किया, जब उसके परिजन काम करने बाहर गए हुए थे। जब पीड़िता ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो, मंडल ने उसे पास के शौचालय के पास ले जाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया।

पीड़िता के परिजनों को पहले लगा कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है, लेकिन उसने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।