झारखंड में आन्दोलनकारीयों पर पुलिस ने की फायरिंग, दो लोगों की मौत

हजारीबाग। बड़कागांव के चिरूडीह में एनटीपीसी के विरोध में चल रहे कफन सत्याग्रह पर पुलिस ने बीती रात लाठी चार्ज किया जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। घटना बीती रात 2 बजे की है। लाठी चार्ज किए जाने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदोनल को उग्र होता देख पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया है जिन्हें गोली लगी है। आंदोलनकारियों ने सीओ की गाड़ी में आग लगा दी। इस घटना में एसी के घायल होने की खबर है जो अभियान की अगुआयी कर रहे थे।