झारखंड में टैक्स फ्री हुई धोनी पर बनी बायोपिक ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’

रांची: पूरे देश के युवाओं के लिए आदर्श बने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ को झारखंड सरकार ने कल मनोरंजन कर एवं लेवी से मुक्त करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी कमर्शियल टैक्स विभाग के प्रधान सचिव केके खंडेलवाल ने आज एक सरकारी अधिसूचना जारी करते हुए दी।

सूचना में कहा गया है कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड में मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हालों में महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म पर मनोरंजन कर एवं लेवी नहीं लगायी जायेगी।

इस फिल्म में धोनी की भूमिका निभाई है फिल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत ने। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए धोनी खुद देश के अनेक शहरों में जा रहे हैं।