झारखंड में दो लड़कियों के साथ के साथ गैंग रेप में 4 अफ़राद गिरफ़्तार

image

रांची : पुलिस ने बताया की इतवार के रोज़ यहाँ झारखंड की दार-उल-हुकूमत में 2 लड़कियों के साथ गैंग रेप करने के इल्ज़ाम में 4 अफ़राद को गिरफ़्तार किया गया है |

20 दिसंबर को 19 और 17 साला दो लड़कियों के साथ , रांची के बरियातू इलाके में एक पहाड़ी पर नौजवानों के एक ग्रुप ने गैंग रेप किया गया।मेडिकल रिपोर्ट में रेप की तसदीक़ की गयी है |

रांची सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट प्रभात कुमार ने नामानिगारों को बताया कि , गैंग रेप में 6 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 को गिरफ़्तार कर लिया गया है | वे सब मुजरिमाना शबीह के हैं और इससे पहले भी कई मुजरिमाना मुकदमात में जेल जा चुके हैं |

उन्होंने बताया कि, दो फ़रार मुजरिम को जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा |

पुलिस ने बताया कि, 20 दिसम्बर को जब लड़कियां कुछ खरीदारी के लिए बाज़ार गयी थी एक गाड़ी में मौजूद 6 अफ़राद ने उनको अगवा कर लिया था |

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि, बरियातू इलाके में एक पहाड़ी पर ले जाकर उनके साथ रेप करने के बाद रात को उनको छोड़ दिया गया | दोनों लड़कियों ने घर पहुँच कर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है |

इस मुद्दे को अपोज़ीशन की तरफ से रियासत की असेम्बली में उठाया गया था |

झारखण्ड में ख़वातीन के ख़िलाफ़ जुर्म में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है |2014 के दौरान रेप और अगवा के मामलात 792 और 905 थे जो इस साल अगस्त तक बढकर 996और 1,261तक पहुँच गये हैं |

कुछ दिन पहले रांची में, एक लड़की को एक नौजवान की तरफ़ से मुसलसल परेशान किये जाने पर लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया था |इस मुद्दे को मीडिया के जरिए उजागर किये जाने के बाद नौजवान को गिरफ़्तार कर लिया गया था |