झारखंड में नक्सलियों का बंद शुरू, हाई अलर्ट

रांची : माओवादियों की तरफ से झारखंड और बिहार में बंदी बुलाया गया 24 घंटे का बंद आधी रात से शुरू हो गया है। बंद के मद्देनजर पूरे झारखंड में सेक्युरिटी फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नक्सल मुतासीर इलाकों में सेक्युरिटी फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है। रेल पटरियों के आसपास भी कड़े सेक्युरिटी इंतेजाम किए गए हैं।

पुलिस हेड क्वार्टर में अफसरों ने बताया कि बंद को लेकर तमाम थानों और पिकेट को अलर्ट पर रखा गया है। सरकारी इमारतों की सेक्युर्टी बढ़ा दी गयी है। माओवादियों ने गुमला में पुलिस के साथ हुई तसादुम में कमांडर सिलवेस्टर के मारे जाने के खिलाफ में बंद की एलान की है।