झारखंड में पुलिस और ग्रामीणों की झड़प हुई है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ममला बड़कागांव की है जहां ग्रामीण भूमि अधिग्रहण के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे थे। झारखंड पुलिस प्रवक्ता एमएस भाटिया ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।
रांची से स्थानीय पत्रकार नीरज सिन्हा ने बताया है कि इस घटना में कम-से-कम बीस लोगों के घायल होने की संभावना है। इसमें हज़ारीबाग के अपर पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के छह लोग शामिल हैं। गुस्साई भीड़ ने कई सरकारी गाड़ियों में आग लगी दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि घायलों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें रांची ट्रांसफर किया जा रहा है और इसके लिए हेलिकॉप्टर मंगाया गया है।
You must be logged in to post a comment.