झारखंड में भाजपा को लगा दोहरा झटका

भाजपा को जुमा को दोहरा झटका लगा। राजमहल के एमएलए अरुण मंडल ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें बार-बार परेशान कर रही है। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर रियासती नायब सदर अनंत ओझा को दिया है। इसके अलावा गांडेय से भाजपा की टिकट पर दो बार एमएलए रह चुके सीनियर लीडर लक्ष्मण स्वर्णकार ने भी पार्टी छोड़ दी। वह झाविमो में शामिल हो गये हैं।

ऑपरेशन आजसू के लिए धर्मेद्र पहुंचे रांची

झारखंड भाजपा के इंतिखबी इंचार्ज शरीक पेट्रोलियम रियासती वज़ीर धर्मेद्र प्रधान जुमा को दो काम निबटाने रांची पहुंचे थे। पहले उन्होंने विकास भारती में आरएसएस के सरबारह लीडरों से मुलाकात की। बहस है कि संघ ने टिकट बंटवारे और आजसू से हुए इत्तिहाद को लेकर अपनी एतराज़ जताई है। उसके बाद आजसू सरबारह सुदेश महतो से मिले। आजसू के खाते में दो दीगर कौन सी सीटें जानी है, इसे आखरी रूप दिया गया। उससे पहले सुबह में प्रधान ने रियासती दफ्तर में पार्टी के सरबराह लीडरों के साथ बैठक की और इंतिखाबी इंतेजामिया की तजवीज की। पार्टी की तरफ से प्रधान के रांची दौरे को काफी छिपाने की कोशिश किया गया। शाम में वह लौट गये।