झारखंड में मार्च तक एक हज़ार डॉक्टर बहाल होंगे

रांची : सेहत वज़ीर रामचंद्र चंद्रवंशी ने इतवार को कहा कि पीछे क्या हुआ है हम नहीं जानना चाहते है , लेकिन गुजिशता छह माह में सेहत शोबे में काफी बेहतरी आया है। अस्पतालो में डॉक्टरों की तकर्रुरी की जायेगी, दवा की निजाम की जा रही है, समान की इंतेजाम की जा रही है, चार सौ डॉक्टर बहाल किये गये हैं और मार्च तक एक हजार डॉक्टर बहाल किये जायेंगे। इसके बाद ही जहां डॉक्टर नहीं हैं, वहां तकर्रुरी किये जायेगे। गुजिशता 14 साल में एक भी डॉक्टर बहाल नहीं किये गये थे , पर अब पहली बार डॉक्टर बहाल किये गये जा रहे हैं। वज़ीर ने कहा कि एमएलए से मांगा गया है कि अपने इलाक़े की सेहत की जानकारी दे। अब तक बनाये गये सामुदायिक सेहत सेंटर, जो नही खोले गये है, वे काफी खस्ता हाल हैं। सरकारी जायदाद को बर्बाद नहीं होने देंगे। उनकी तहक़ीक़ात कर देखरेख की जायेगी।

चाकुलिया में सेहत मेला के इफ़्तिताह तकरीब मे मंच पर दिनेशानंद गोस्वामी को बैठाने पर कुणाल षाडंगी ने हंगामा भी किया। वज़ीर ने एमएलए को फटकार लगाई। हंगामे की वजह तकरीब अधूरा खत्म हो गया। भाजपा और झामुमो हिमायतों ने खूब नारेबाजी की।