झारखंड में सबसे ज्यादा एड्स से मुतासीर रांची में

रांची : झारखंड के 24 जिलों में से सबसे ज्यादा एड्स मुतासीर रांची में हैं। पहले हजारीबाग इससे आगे हुआ करता था । अब यह दूसरे मुकाम पर है। रांची में 15 अक्तूबर 2015 तक कुल 4326 एचआइवी पोजिटिव लोगों की निशानदेही किये जा चुके हैं । वहीं हजारीबाग में यह तादाद 4254 है। दरअसल जदीद व तेज दौर वाले इस नये बीमारी के बढ़ने की इमकान भी तेज रही है। इसे थामने, कम करने या फिर रोकने के लिए मरकज़ी हुकूमत रियासतों में एड्स कंट्रोल सोसाइटी के जरिए मुखतलिफ़ प्रोग्राम चलाती है। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन या नाको रियासतों को फंड देने के अलावा इन तमाम प्रोग्राम और एचआइवी पोजिटिव लोगों की तादाद पर नजर रखता है व इनकी जायजा लेता है ।

नाको की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2015 तक पूरे झारखंड में 16905 एचआइवी पोजिटिव निशानदेही किए गए थे । पर अप्रैल से अक्तूबर 2015 तक इनकी तादाद में 1107 का इजाफा हुआ है । इस दौरान सबसे ज़्यादा 284 पोजिटिव हजारीबाग में बढ़े, जबकि रांची में 172. गौरतलब है कि हजारीबाग का विष्णुगढ़ ब्लॉक एचआइवी पोजिटिव से बेहद मुतासीर है।

हआईइवी पोजिटिव की रैंकिंग (घटते क्रम में)
जिला  व तादाद
रांची 4326
हजारीबाग 4254
पू. सिंहभूम 2949
गिरिडीह 1165
धनबाद 1128
कोडरमा 785
पलामू 717
साहेबगंज 380
बोकारो 344
देवघर 291
प. सिंहभूम 289
दुमका 238
पाकुड़ 157
जामताड़ा 136
गढ़वा 121
गुमला 124
चतरा 116
गोड्डा 100
खूंटी 90
रामगढ़ 87
सरायकेला 69
सिमडेगा 68
लोहरदगा 46
लातेहार 32