झारखंड : वासेपुर के फहीम खान के करीबी को मारी गोली

इतवार की देर रात फहीम खान के एक करीबी विक्की खान को गोली मार दी गई है। संगीन हालत में उसे सेंट्रल अस्पताल में एड्मिट कराया गया है। विक्की फहीम खान के भगीना बंटी का दोस्त है। गोली कैसे लगी और किसने चलायी, यह अभी वाजेह नहीं है।

विक्की देर रात वासेपुर नीचे मुहल्ला अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दरमियान फायरिंग हुई और वह जख्मी होकर गिर गया। छाती में दो गोली लगी है। उसकी हालत संगीन है। सेंट्रल अस्पताल के डाक्टरों ने फौरन मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर रेफर कर दिया है। सेंट्रल अस्पताल में छाती का ऑपरेशन मुमकिन नहीं है।