झारखंड से ज़्यादा शराब पीते हैं बिहार के लोग

रांची 13 अगस्त : झारखंड में शराबियों की तादाद काफी कम है। इसके मुक़ाबले में पड़ोसी रियासतों में शराब के शौकीन की तादाद काफी ज़्यादा है। बिहार, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे रियासतों में शराब पीने वालों की तादाद ज़्यादा है।

भले ही आप यकीन न करें, लेकिन शराब से रियासतों को मिलनेवाले आमदनी का मूताआला करने से यही नतीजा निकलता है।

छत्तीसगढ़ (आबादी 2.55 करोड़) की आबादी झारखंड (आबादी 3.29 करोड़) से कम है, पर वहां शराब से मिलनेवाला आमदनी झारखंड से तीन गुणा ज़्यादा है। मगरीबी बंगाल, ओड़िशा और बिहार जैसे रियासतों में भी शराब से मिलनेवाला आमदनी झारखंड से कई गुणा ज़्यादा है।