झारखण्ड: मेराज ख़ान बने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष

रांची: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज मेराज खान को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि खान धनबाद के रहने वाले हैं। उन्हें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सपा ने खान को निर्देश दिया है कि वह 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें।

(भाषा)