झाविमो अक़्लियत मोरचा की रैली आज

रांची 24 अप्रैल : झाविमो अक़्लियत मोरचा ने बुध को दारुल हुकूमत में रैली मुनक़द की है। पार्टी की तरफ से मोरहाबादी में दिन के 12 बजे सभा की जायेगी। इसके बाद राजभवन तक अकलियती फलाह (हक) मार्च किया जायेगा। इधर, रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसमें अक्लियतों के हक-हुकूक की आवाज बुलंद होगी।

रियासत भर से मुसलमान जुटेंगे। मंगल की शाम पार्टी सदर बाबूलाल मरांडी ने डोरंडा परास टोली, कांटा टोली चौक, थड़पखना आदि इलाकों में सभा की। वहीं पार्टी असेंबली दल के नेता प्रदीप यादव, डॉ सबा अहमद, मोरचा के सदर खालिद खलील, डॉ जावेद अहमद, राजीव रंजन प्रसाद, अजय नाथ शाहदेव प्रोग्राम को कामयाब बनाने में जुटे हैं।

एक्तेदार मिली, तो छह माह में हक
शहाफियों से बातचीत में पार्टी सदर मरांडी ने कहा कि झारखंड में जितनी भी पार्टियां हैं, सबने अब तक मुसलमानों को सिर्फ ख्वाब दिखा कर ठगने का काम किया है। सदर राज में भी वही सूरतेहाल है. अगर अगले इन्तेखाबत में जेवीएएम एक्तेदार में आता है, तो अक्लियतों को छह माह में उनका हक दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि आज हुकूमत मुसलमानों को दहशतगर्द साबित करने पर तूली है। झूठे मामले में जेल भेजा जा रहा है, इस पर रोक लगे। झाविमो तमाम असेंबली सीटों से इलेक्शन लड़ेगी।