झूठ का पुलिंदा है सुषमा स्वराज का भाषण: मलीहा लोधी

वाशिंगटन/दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण की जहां भारत में वाहवाही हो है, वहीं पाकिस्तान ने उसे झुठ का पुलिंदा करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने स्वराज के भाषण को झूठ और आधारहीन आरोपों का पुलिंदा बताया है।

सुषमा स्वराज के भाषण के बाद मलीहा लोधी ने कहा कि सबसे बड़ा झूठ यह है कि कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है। मलीहा के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि इनम गंभीर ने जवाब दिया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, और हमेशा रहेगा। सुषमा स्वराज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान यह समझने की भूल रहा है कि वो कश्मीर को भारत से छीन सकता है तो उसका मंसूबा कभी नहीं पूरा होने वाला। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा और हमेशा रहेगा।

सुषमा के भाषण के बाद मलीहा लोधी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया कि कश्मीर विवाद को अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता मिली हुई है। वह संयुक्त राष्ट्र एजेंडा के सबसे पुराने विषयों में से एक है। फिर लोधी ने लिखा है कि दूसरा झूठ यह है कि कश्मीर में मानवाधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं हो रहा है, जो सबसे बड़ा झुठ है। यह दस्तावेजों में दर्ज हैं। मलीहा ने बलूचिस्तान मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने पर भी आपत्ति जताया और लिखा कि बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। यह एक आंतरिक मामला है।

मलिहा ने यह भी कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री का यह दावा गलत है कि उनके देश ने पाकिस्तान से बातचीत के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। उसके बाद भारतीय प्रतिनिधि इनम गंभीर ने मलीहा लोधी को संबोधित करते हुए जवाब मांगा किया कि क्या पाकिस्तान की प्रतिनिधि इस बात की पुष्टि करेंगी कि पाकिस्तान आतंकवाद को राष्ट्र की नीति के तौर पर नहीं इस्तेमाल करता। उन्होंने पाकिस्तानी राजदूत से यह सवाल किया कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान के बावजूद पाकिस्तान में आतंकवाद की पनाहगाहें क्यों नहीं बंद हुईं उसका वो जवाब दें।