टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक मॉडल कार पेश, जल्द ही भारत में भी होगा लॉन्च

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने ब्रिटेन में आयोजित लॉ कार्बन व्हीकल में टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश कर दिया। इसे टाटा मोटर्स यूरोपियन टेक्निकल सेंटर ने तैयार किया है। इसके अलावा टाटा ने इंडिका विस्टा और बोल्ट का भी इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया है। टाटा का दावा है कि Tiago EV कार स्पॉर्ट मोड में महज 11 सेकंड के भीतर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 85 किलोवाट का मोटर लगा है, जो कि 200 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि टाटा टियागो का यह मॉडल फुल इलेक्ट्रिक चार्ज पर 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। कार प्रॉडक्शन स्टेज के काफी करीब पहुंच चुकी है और इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का रेग्युलर टियागो कार के मुकाबले 40 किलोग्राम वजन कम है। जबकि पेट्रोल वैरियंट के मुकाबले यह कार 20 किलोग्राम कम वजन की है।

टियागो में कम कीमत वाल प्लैटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। टाटा नैनो का भी इलेक्ट्रिक वैरियंट ला सकती है। भारत में टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वैरियंट अगले साल के अंत तक आ सकता है। टाटा टियागो को भारत में 2016 में लॉन्च किया गया था और यह खूब पॉप्युलर हुई थी। भारत में इसका पेट्रोल और डीजल वैरियंट बिकता है। भारत में इसके कुल 17 वैरियंट्स हैं और इसका बेस मॉडल 3.28 लाख रुपये का है। जबकि टॉप एंड मॉडल 5.8 लाख रुपये का है।